Tuesday, October 20th, 2026

स्वास्थ्य विभाग करेगा रायपुर में 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां, वॉक-इन-इंटरव्यू 18 से

रायपुर
स्वास्थ्य विभाग, रायपुर द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें डॉक्टर, मेडिकल आॅफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फर्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर, आॅक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 18 जनवरी से प्रतिदिन पदों की पूर्ति तक सुबह 11 से 1 बजे के बीच कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में किया जाएगा।

उपरोक्त अस्थायी पदों पर एपेडेमिक डिसीजेज एक्ट-1987 के तहत कोरोना नियंत्रण हेतु 6 माह के लिए भर्तियां की जाएंगी, साथ ही भर्ती स्टॉफों की सेवाएं कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में ली जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा व मूल शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों व उसके छाया प्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 87709-43100, 83190-30816 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी रायपुर जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष मैजरवार द्वारा दी गई हैं।

 

#Health Department

Source : Agency

पाठको की राय