छसबल के जवानों का हुआ अमलेश्वर कैम्प मे स्वास्थ्य परीक्षण
रायपुर
तीसरी वाहिनी छसबल के सेनानी धर्मेंद्र सिंह भापुसे के नेतृत्व में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ओम हॉस्पिटल व विनायक नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा सामूहिक रूप से जवानों एवं उनके परिजनों का मेडिकल चेकअप किया गया।
जवानों के मनोरंजन भवन का जीर्णोद्धार कर भवन का शुभारंभ सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिक श्रीमती तारा खरे निरीक्षक-अ को मुख्य अतिथि के रूप में नियुक्त कर मनोरंजन भवन का शुभारंभ कराया गया। धर्मेंद्र सिंह भापुसे द्वारा निचले स्तर के कार्मिक को मुख्य अतिथि बनाया जाकर शुभारंभ कराये जाने पर जवानों के मनोबल में वृद्धि हुई एवं समस्त जवानों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
श्रीमती तारा खरे को कार्यक्रम आयोजन कर विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह भापुसे सेनानी सहित श्रीमती वर्षा मिश्रा उप सेनानी, संजय दीवान विजय तिर्की सहायक सेनानी मिलमन मिंज, के पी जोशी, प्रेम लाल अहिरवार कंपनी कमांडर श्रीमती तारा खरे निरीक्षक-अ, चंद्रशेखर तिवारी, सूबेदार-अ, नीरज पारा पीसी दिनेश कोसले एपीसी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पाठको की राय