Wednesday, October 21st, 2026

मर्जर के बाद दुनिया की चौथी वैल्यूएबल कंपनी बन जाएगी HDFC, जर्मनी की जनसंख्या से अधिक होंगे ग्राहक

नई दिल्ली
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मर्जर के बाद दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। इस विलय के बाद एचडीएफसी, अमेरिकी और चाइनीज बैंकों के लिए एक बड़ा चैलेंजर बनकर उभरेगा।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस विलय के बाद कंपनी मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से इक्विटी मार्केट में चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। एचडीएफसी से आगे तब जेपी मॉर्गन चेज, इंडस्ट्रीयल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चीन, बैंक ऑफ अमेरिका ही रह जाएंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की वैल्यूएशन 172 अरब डॉलर हो जाएगी।

जर्मनी से अधिक हो जाएंगे HDFC के पास ग्राहक
एचडीएफसी का यह विलय 1 जुलाई से प्रभावी हो सकता है। इस मर्जर के बाद कंपनी के पास 120 मिलियन कस्टमर हो जाएंगे। जोकि जर्मनी की कुल आबादी से अधिक है। वहीं, कंपनी के पास 8300 ब्रांच हो जाएंगे। वहीं, कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 1,77,000 हो जाएगी।

ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में Macquarie Group Ltd के रिसर्च हेड (इंडिया) सुरेश गणपति कहते हैं, “विश्वभर में कुछ ही बैंक इस साइज के हैं। इतना बड़ी कंपनी होने के बाद भी अगले 4 साल में इसे दोगुना बनाने की सपने देखे जा रहे हैं।” बैंक को उम्मीद है कि 18 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के आस-पास ग्रोथ रेट रहेगी।

 

 

#HDFC

Source : Agency

पाठको की राय