HDFC बैंक ने किया मालामाल, 1 लाख रुपये के बना दिए 66 लाख रुपये
नई दिल्ली
बैंकिंग स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने सधी रफ्तार से शानदार रिटर्न दिया है। यह स्टॉक HDFC बैंक का है। एचडीएफसी बैंक अब मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। बैंक के शेयरों ने पिछले 20 साल में निवेशकों को 6,500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी, HDFC बैंक के शेयर में 20 साल पहले कुछ हजार रुपये लगाने वाले लोगों का पैसा अब लाखों में पहुंच गया है। HDFC बैंक का मार्केट कैप अब 8.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।
जिन्होंने लगाए 10 हजार रुपये आज बन गए 6 लाख से ज्यादा
HDFC बैंक के शेयर 23 नवंबर 2001 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 22.52 रुपये के स्तर पर थे। 26 नवंबर 2021 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में HDFC Bank के शेयर 1,489.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले 20 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 6,515 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों में जिन लोगों ने 23 नवंबर 2001 को 10,000 रुपये लगाए और अपने निवेश को बनाए रखा तो मौजूदा समय में उसकी वैल्यू 6.61 लाख रुपये हो गई है।
1 लाख रुपये लगाने वालों की चांदी, अब हुए 66 लाख रुपये
वहीं, HDFC बैंक के शेयरों में 20 साल पहले 1 लाख रुपये लगाने वाले इनवेस्टर्स का पैसा अब बढ़कर 66 लाख रुपये (66.15 लाख रुपये) से ज्यादा हो गया है। एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने पिछले 5 साल में 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं, इस साल अब तक बैंक के शेयरों ने 5 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। HDFC बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 1,725 रुपये है। जबकि स्टॉक का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1,342 रुपये है।
बैंकिंग स्टॉक ने कुछ इस तरह बनाया करोड़पति
15 अक्टूबर 1999 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में HDFC बैंक के शेयर 9.82 रुपये के स्तर पर थे। अगर पिछले करीब 22 साल में मिलने वाले रिटर्न की बात करें तो HDFC बैंक के शेयर में 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक करोड़पति हो गए हैं। अगर किसी निवेशक ने 15 अक्टूबर 1999 को एचडीएफसी बैंक के शेयर में 1 लाख लगाए होते और अपना निवेश बनाए रखा तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.51 करोड़ रुपये होता।

पाठको की राय