Wednesday, October 21st, 2026

अतीक के बेटों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर HC आज करेगा सुनवाई

इलाहाबाद
दरअसल 15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब अतीक के बेटों उमर और अली ने अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

कोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने को कहा था इलाहाबाद हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा था जिसके तहत अदालत यह तय करेगी कि वाकई माफिया अतीक के बेटों की सुरक्षा को खतरा है या नहीं और इस संबंध में क्या कदम उठाने की जरूरत है। इस मामले में कहा जा रहा है कि यूपी सरकार की ओर से सरकारी वकील अपना पक्ष रखेंगे। विश्वसनीय सबूत होने पर ही मिलेगी राहत इससे पहले हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि पेशी के दौरान सुरक्षा खतरे को लेकर कुछ विश्वसनीय सबूत होने चाहिए ताकि कोर्ट इस पर सरकार को आदेश जारी कर सके।

पेशी के दौरान हमेला का डर याचिकाकर्ता उमर अहमद और अली अहमद ने कोर्ट से अपील की है कि अदालत में पेशी के दौरान उन पर जानलेवा हमला हो सकता है। इसलिए उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया जाए। सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर सुनवाई याचिका में जेल से वारंट की तामील के दौरान सुरक्षा की मांग की गई है साथ ही अली की जेल बदलने का भी अनुरोध किया गया है। अतीक का बेटा उमर लखनऊ और अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने दोनों को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया था।
 

 

#इलाहाबाद हाइकोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय