Wednesday, October 21st, 2026

हजरत बाबा कमलीशाह का 43 वां उर्स 15 को

सुकमा
बाबा कमलीशाह का 43वां उर्स 15 नवम्बर को मनाया जा रहा है। सुकमा हजरत बाबा कमलीशाह र.अ. के खादिम एस. कसीमुद्दीन ने बताया कि उर्स कमेटी की ओर से गुजारिश है कि सरकार की बारगाह में तशदीफ लाकर नजरानाए अकीदत पेश करें दीनी व दुनयावी दौलत से मालामाल हो, वही अपनी तमाम दु:ख एवं परेशानी आफत बलाईयात बारगाह में अर्ज कर फैजयाब हों। मंगलवार को चादर संदल शहर का गश्त करते हुए दरगाह पहुंचेगी। शाम 6.30 बजे संदल गुशल चादर पोशी सलातो सलाम फातिहा एवं आम लंगर का एहतमाम किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय