कायाकल्प योजना में हजीरा सिविल अस्पताल को मिली अच्छी रैंकिंग
ग्वालियर
ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा को कायाकल्प योजना के तहत पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही चिकित्सकीय सुविधाओं की श्रेणी में मध्यप्रदेश में इसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पताल पहुँचकर चिकित्सकों, मैरामेडीकल स्टाफ के साथ-साथ अस्पताल को साफ-सुथरा रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का पुष्पाहार पहनाकर नमन करके सम्मान किया और उनके श्रेष्ठ कार्य के लिये उन्हें बधाई भी दी।
ऊर्जा मंत्री तोमर शुक्रवार को प्रात: रेलमार्ग से ग्वालियर पहुँचे और रेलवे स्टेशन से ही सीधे हजीरा अस्पताल पहुँचे और चिकित्सकों के साथ ही समस्त स्टाफ को प्रदेश में अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने पर बधाई दी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्तपाल हजीरा के चिकित्सक और स्टाफ जिन्होंने अस्पताल आने वाले सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराईं और कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल का कायाकल्प करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई, वे सभी बधाई के पात्र हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी भेंट की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीएमएचओ मनीष शर्मा और हजीरा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ अस्पताल में सुविधाओं में बढोत्तरी करने के संबंध में चर्चा की।

पाठको की राय