Saturday, October 24th, 2026

पशुओं के प्रति प्रेम और सदभाव का व्यवहार रखें - महंत रामसुंदर दास

बिलासपुर
जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास  ने पशु क्रूरता के खिलाफ लोगो में जन जागरण अभियान चलाया जाने पर जोर दिया।  खासकर युवा और विद्यार्थियों को जागरूक करना चाहिए । मानव धर्म  प्रत्येक जीव से प्रेम करना सिखाता है और हमें सद्भाव पूर्वक इसमें  ध्यान देना चाहिए । कलेक्टर सारांश मित्तर ने प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देश दिए साथ ही पशुओं की देखभाल और चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने आश्वस्त किया । आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने बिलासपुर के जिला पशु औषधालय की अव्यवस्था  की चर्चा करते हुए वहा साफ सफाई एवम आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही ।

जिसमे पशुओं के लिए एंबुलेंस तथा सुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर बनाए जाने का सुझाव दिया । महापौर राम शरण यादव ने भी चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया साथ ही निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । बैठक में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से एजेंडा वार जानकारी दी गई । जिसमे पशुओं के पंजीकृत विक्रय केंद्र तथा मांस की दुकानो साहित टीकाकरण और उपचार की जानकारी दी। पुलिस विभाग की ओर से पशु क्रूरता के प्रकरण और गौ तस्करी के मामलो की जानकारी दी गई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह ,आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, निर्मलदास वैष्णव ,सी ई ओ जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पशु चिकित्सा, शिक्षा विभाग के सदस्य उपस्थित थे ।

 

#Mahant Ramsundar Das

Source : Agency

पाठको की राय