Thursday, October 22nd, 2026

हसीन जहां के भाई की कोरोना से मौत

लखनऊ
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के परिवार में कोरोना ने कहर ढाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बताया कि उनके छोटे भाई की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अपने मरीजों का इलाज अस्पताल की बजाए में घर में रहकर कराएं। उन्होंने कहा कहा है कि अस्पताल में गलत इलाज हो रहा है। हसीन जहां ने बताया कि उनके भाई का 26 अप्रैल को निधन कोरोन के चलते हो गया। उन्होंने लिखा कि मैं आज सब लोगों से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इन हालात में मरीज को घर में रखकर इलाज करवाएं। अस्पताल में लोगों को मारा जा रहा है। गलत इलाज हो रहा है और पैसों का खेल चल रहा है।

हसीन जहां ने आगे लिखा, हमारा एक ही भाई था, इस देश के लोगों की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई। हसीन जहां ने अपने भाई की रमजान में मौत होने पर अल्लाह का शुक्र भी अदा किया।  एक दूसरे पोस्ट में हसीन जहां ने कहा कि अल्लाह मेरे भाई को जन्नत नसीब करना, आमीन। मैं रोऊंगी नहीं, आंसू आते हैं तो क्या हुआ। तेरी सारी जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगी। वादा...जैसे तू कह कर गया है, बस तू खुश रहना। मेरे लिए दुआ करना बाबू।

 

 

#Hasin Jahan

Source : Agency

पाठको की राय