Monday, October 19th, 2026

हरियाणा की पहलवान पूजा सिहाग ने कजाकिस्तान में जीता ब्रॉन्ज मेडल

रोहतक

हरियाणा के जिला रोहतक के गांव गढ़ी बोहर की पहलवान बहू ने अपने दांव पेंच के दम पर कजाकिस्तान में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पूजा सिहाग नांदल का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी हो चुका है। वह अब कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी कुश्ती के दांव पेंच दिखाती नजर आएंगी।

कजाकिस्तान में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पूजा ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर तीसरी स्थान हासिल किया। पूजा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पटखनी दी। पूजा की इस उपलब्धि पर गांव व जिले में खुशी का माहौल है। सभी पूजा के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

पूजा के पति अजय ने बताया कि वह 17 से अधिक बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। वहीं, 12 से अधिक बार भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अभ्यास कर रही हैं।

2024 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना

पूजा का सपना 2024 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करना है। राजस्थान सरकार ने पूजा की उपलब्धियों को देखते हुए राजस्थान पुलिस में SI के पद पर नियुक्त किया है। पूजा ने कजाकिस्तान में मेडल जीतने के बाद राजस्थान पुलिस में नियुक्ति ली है। पूजा की नवंबर में अजय के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद भी परिवार वालों के सहयोग से कुश्ती का अभ्यास जारी रहा।

 

#पहलवान पूजा सिहाग

Source : Agency

पाठको की राय