Sunday, October 25th, 2026

हरियाणा: बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में 4 मजूदरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

बहादुरगढ़
हरियाण के बहादुरगढ़ में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान डूबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। बुधवार को शहर की एयरोफ्लेक्स फैक्टरी में यह हादसा हुआ। हादसे में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है, उन्हें इलाज के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाले चारों मजदूर उत्तर प्रदेश को रहने वाले थे।  हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच जारी है।

 

#Haryana

Source : Agency

पाठको की राय