Thursday, October 22nd, 2026

हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की अचानक तबीयत खराब, निजी अस्पताल में हुए भर्ती

रोहतक
हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान अचानक आज पेट में दर्द शुरू हुआ था और उन्हें आनन फानन में दिल्ली बाईपास स्थिति हॉली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के बाद पता चला कि उन्हें अपेंडिक्स का दर्द हुआ है जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टर सतीश पुनिया पूरी तरह से ठीक है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।

 

 

#Haryana BJP in-charge Dr Satish Poonia suddenly

Source : Agency

पाठको की राय