Tuesday, October 20th, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री का दावा, उचाना विधानसभा की जनता खिलाएगी कमल

जींद
हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रचार ओपेन अंतिम चरण में है ऐसे प्रत्याशी ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इसकी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री  ने मीडिया से बात करते हुए कहा देखिये आपके सामने है बाइक पे युवा साथी जोश और उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है, माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है, गदगद है। चाय के कार्यक्रम है, लेकिन जनसभा का रूप में बदल रहे है। देखिए अभी मेरा परिवार है जिन्होंने मुझपे विश्वास जताया है और पार्टी के साथ जुड़े हमारे साथ जुड़े तो विश्वास है कि 36 बिरादरी का साथ मिलना 36 बिरादरी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

अत्री ने कहा मुख्य रूप से नहरी पानी हमारा ये सबसे बड़ा मुद्दा हैं। तो ये सबसे बड़े विषय है क्योंकि आज तक हमारी माता और बहनों के सिर से टोकनी और मटके नहीं उतरे है तो ये मु्द्दे सबसे अहम मु्द्दे है। जिन पर हमें काम करने की जरूरत है। इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा रोजगार है ही। देखिए, मैं शुरू से कहता आ रहा हूँ। चुनाव में यहाँ बहुकोणीय मुकाबले मुकाबला है और हम मुकाबले में जनता के आशीर्वाद से सबसे आगे है और हम निश्चित रूप से यहाँ से कमल का फूल खिलाएंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में मतदान की तारीख 5 अक्टूबर जबकि काउंटिंग की डेट 8 अक्टूबर कर दी गई।

 

 

#Devendra Chaturvedi Atri

Source : Agency

पाठको की राय