Tuesday, October 20th, 2026

हर्ष छाबरिय सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक बने

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु जिला जीपीएम में जिला स्तरीय संघ का गठन किया गया। इसमे बड़ी संख्या में जिले के बुद्धजीवियों समेत युवाओं ने हिस्सा लिया। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए पेण्ड्रा के समाजसेवी हर्ष छाबरिया को बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए संयोजक बनाया गया। वहीं हर्ष छाबरिया की सहमति से गौरेला निवासी दीपक शर्मा को सहसंयोजक मरवाही से शिवशरण नहरेल , मनोनित किये गए। इसके साथ ही सागर पटेल सचिव प्रकाश साहू सहसचिव कोषाध्यक्ष अभय तिवारी समेत कार्यकारणी का गठन किया गया।

 उक्त रक्षा मंच के प्रेरणाश्रोत अधिवक्ता सुचन्द्र तिवारी है जिनके द्वारा रक्षा मंच का मार्गदशक मंडल का गठन किया गया जिसमें लखन लाल साहू, मनीष शुक्ला, विजय साहू, संदीप जैन, उमेश अग्रवाल, सुनील सोनी, वरुण मेठवानी, मोहन मिश्रा, ब्रिज कुमार रजक तथा संजय गुप्ता मरवाही से मार्गदर्शक मंडल के सदस्य नियुक्त किये गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया की जवाबदारी विभव बंसल को सौंपा गया है।

 

 

#Harsh Chhabria

Source : Agency

पाठको की राय