Sunday, October 25th, 2026

हर्ष छाबरिया विहिप के जीपीएम जिÞला अध्यक्ष नियुक्त


पेंड्रा

विश्वहिन्दू परिषद (विहिप) छत्तीसगढ़  प्रान्त की बैठक में  हर्ष छाबरिया को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गय। विहिप की 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक में  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नए कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें  नए जिला अध्यक्ष - हर्ष छबरिया, उपाध्यक्ष - सरोज पवार, बजरंग दल जिला सयोजक - सागर पटेल,मातृशक्ति जिला संयोजिका - प्रिया त्रिवेदी,मातृशक्ति जिला सह संयोजिका - श्रीमती मीनू पाण्डेय, जिला अर्चक पुरोहित - अनुराग पाण्डेय,जिला अर्चक पुरोहित सह संयोजक - विनय पाण्डेय,जिला समरसता प्रमुख - भूपेंद्र चौधरी,जिला गौ रक्षा प्रमुख - शुभम गुप्ता, जिला विद्यार्थी प्रमुख - देवांश तिवारी और जिला सुरक्षा प्रमुख - नवीन विश्वकर्मा, को मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रान्त मंत्री विभूति भूषण पाण्डेय  के द्वारा  किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय