Monday, October 19th, 2026

हरप्रीत - अजय आईपीएल में शिरकत करेंगे पंजाब और चेन्नई की ओर से

रायपुर

आईपीएल 2023 के 16वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के दो क्रिकेट खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मैदान में दिखाई देंगे। इनमें टीम के छत्तीसगढ़ टीम कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और आलराउंडर अजय मंडल शामिल हैं। शुक्रवार को कोच्चि में हुए संक्षिप्त नीलामी में भाटिया को किंग्स इलेवन पंजाब ने 40 लाख रुपये और मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा हैं। बेस प्राइज पर खरीदने वाली इन दोनों फ्रेंचाइसियों ने मुश्ताक अली ट्राफी और विजय हजारे में उनके प्रदर्शन के दम पर किया। हरप्रीत इसके पहले पुणे पारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय