Wednesday, October 21st, 2026

हरेन्द्र मलिक और उनके पुत्र पंकज मलिक समाजवादी पार्टी में शामिल

 

लखनऊ ।
विधानसभा चुनाव से यूपी में आस्था परिवर्तन का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के पूर्व सलाहकार हरेन्द्र मलिक और उनके पुत्र पंकज मलिक ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है जिसमें कांग्रेस के इन दो कद्दावर नेताओं के सपा में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया गया।

पिछले चार दशकों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट नेता के तौर पर खासा प्रभाव रखने वाले हरेन्द्र मलिक ने सपा में घर वापसी की। पिता पुत्र ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से उनके सपा में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे थे। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा से वर्ष 1985 में पहली बार जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने गये श्री मलिक ने लगातार चार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया था। वह 2002 में कांग्रेस के लिये राज्यसभा सांसद नर्विाचित हुये। उनके पुत्र पंकज मलिक भी दो बार विधानसभा का प्रतिनिधत्वि कर चुके है। इसके अलावा वह पार्टी संगठन में अहम पदों में रह चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह बागी विधायक शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।  इनमें असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़) और सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर) शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय