Thursday, October 22nd, 2026

गुजरात टाइटंस की हार पर Hardik Pandya भड़के, बताया मैच न जीत पाने की बड़ी वजह

 नई दिल्ली
 
आईपीएल 2022 की सबसे बेस्ट टीम गुजरात टाइटंस (GT) को गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ आठ विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम आईपीएल 2022 की अंकतालिका में टॉप पर है और वो सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, बैंगलोर ने इस जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बैंगलोर से मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी टीम को जमकर फटकार लगाई है। पांड्या ने कहा कि अगर उनके पास कुछ और रन होते तो मुकाबला किधर भी जा सकता था।

 
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद अपनी टीम की हार को लेकर कहा, 'हम पार स्कोर तक ही बना सके। हम सोच रहे थे कि धीमी गति की गेंद करेंगे, पेस में चेंज करेंगे तो अच्‍छा रहेगा, लेकिन हम कामयाब नहीं हो सके। हम एक के बाद एक विकेट खो रहे थे, यही हमें अगले मैचों में नहीं करना है। प्‍लेऑफ में जब हम पहुंचेंगे तो जल्‍दी विकेट नहीं खोना चाहेंगे। यह मैच हमारे लिए सीख की तरह से है और इसको इसी तरह से देखते हैं। ऋद्धिमान साहा को हल्‍की हैमस्ट्रिंंग थी तो हमने उन्‍हें आराम देने का सोचा।'
 
हार्दिक ने इस मैच में 47 गेंद में नाबाद 62 रन बनाकर प्लेआफ की तैयारी पुख्ता की। उधर, बैंगलोर के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। क्योंकि इनके अभी 12 अंक हैं हालांकि दोनों टीमों के 1-1 मैच बाकी हैं। लेकिन ये मैच जीतने के बाद भी उनके 14 अंक ही होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। बैंगलोर को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच मैच में दिल्ली की हार की दुआ करनी होगी।

 

 

#Hardik Pandya

Source : Agency

पाठको की राय