Sunday, October 25th, 2026

हरदा वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे निलंबित

भोपाल

राज्य शासन ने हरदा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल रहेगा। वन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।

हरदा वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थापना के दौरान दोहरे पर 33 कर्मचारियों की ड्यूटी एवं पदस्थापना आदेश जारी करने में 2019-20 की स्थानांतरण नीति के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय