Sunday, October 25th, 2026

हर घर हरियाली : मंत्री डहरिया ने घर-घर पौधा रोपण का किया अनुरोध

रायपुर
नगर निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत हर घर हरियाली अभियान के तहत आज यहां रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को उनके निवास पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने पौधा भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में घर-घर पौधा वितरण करने कहा। उन्होंने नागरिकों से भी हर घर में पौधा लगाने का अनुरोध किया है। डॉ. डहरिया ने कहा है कि हर घर पौधा लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा हरियाली रहेगी, तो होगी खुशहाली। उन्होंने सभी से पौधरोपण कर पौध संरक्षण करने का भी अनुरोध किया है   गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान हर-घर हरियाली अभियान के तहत इस मौसम में दो लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर हरियाली होना जरूरी है।

 

#Har Ghar Hariyali

Source : Agency

पाठको की राय