Thursday, October 22nd, 2026

पल भर में खुशियां बनी मातम! ट्रैक्टर से टकराकर नहर में गिरी बोलेरो, दूल्हे समेत 5 बारतियों की मौत

हरदोई
 उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास पाली की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गन्ने से भरी ट्राली से टकराकर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

#नहर में गिरी बोलेरो

Source : Agency

पाठको की राय