Friday, October 23rd, 2026

उप लोकायुक्त के पर्सनल असिस्टेंट ऑफिस में फांसी लगाई

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लोकायुक्त ऑफिस में उप लोकायुक्त जस्टिस एसके पालो के पर्सनल असिस्टेंट रामचंद्र मकोड़े ने भरे ऑफिस में, कर्मचारियों की मौजूदगी में फांसी लगाकर झूल गए। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा। हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


लोकायुक्त भोपाल ऑफिस में कर्मचारियों की मौजूदगी में फांसी लगा ली
जानकारी के मुताबिक उप लोकायुक्त, जस्टिस एसके पालो के पीए रामचंद्र मकोड़े हैं। रोज की तरह मकोड़े शुक्रवार को ड्यूटी पर पहुंचे। थोड़ी देर तक काम करने के बाद वह अपने कैबिन में सीलिंग फैन पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। चीख सुनकर दफ्तर पर मौजूद स्टाफ ने उन्हें फंदे से उतारा। तुरंत ही उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सुसाइड करने के लिए घर से रस्सी लेकर आए थे
सीएसपी नागेन्द्र पटेरिया ने बताया कि जांच में पता चला कि रामचंद्र घर से ही सुसाइड का मन बनाकर आए थे। वह घर से ही सफेद रंग की रस्सी साथ में लाए थे। सीएसपी ने बताया कि फिलहाल वह तनाव में हैं। सामान्य हालत होने पर बयान लिए जाऐंगे।

लोकायुक्त ऑफिस में प्रताड़ना और पॉलिटिक्स का खुलासा करना चाहते थे
सूत्रों की मानें तो पीए ने लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ दो अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह बात उन्होंने साथी कर्मचारियों से बताई थी। हालांकि, पुलिस का कहना कि मकोड़े के बयान नहीं हो सके हैं। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोकायुक्त कार्यालय भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

 

 

#फांसी लगाई

Source : Agency

पाठको की राय