Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान से हथकरघा प्रमोटर सुश्री पूनम कौर लाल ने की भेंट

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवास कार्यालय में हथकरघा प्रमोटर सुश्री पूनम कौर लाल ने भेंट की। इस दौरान प्रदेश के हथकरघा विकास और कारीगरों के उत्थान के बारे में रचनात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री चौहान को सुश्री कौर लाल ने कलाकृति और कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुश्री कौर लाल के संकल्पित भाव और प्रचार-प्रसार से भारतीय संस्कृति और विरासत के अभिन्न अंग हथकरघा उद्योग को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सुश्री कौर लाल को अपने पुण्य ध्येय में सफल होने के लिए शुभकामनाएँ दी।

उल्लेखनीय है कि सुश्री कौर लाल भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं और दक्षिण भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं। हैंडलूम के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। वे लंबे समय से हैंडलूम उत्पादों का प्रचार कर रही हैं। सुश्री कौर लाल यूथ महापंचायत में हिस्सा लेने भोपाल आई थी।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय