Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में जादू-टोने के शक में आधे गांव की हो चुकी हत्या, मारने से पहले ग्रामीणों ने की थी बैठक

सुकमा.

सुकमा जिले के इक्कलगुड़ा में जादू टोने के शक में प्रधान आरक्षक समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में अब तक पुलिस ने 15 से 20 और लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की संख्या आगे और भी बढ़ सकती है।

जिस परिवार की हत्या भीड़ ने की है, उस परिवार का मुखिया पुलिस का प्रधान आरक्षक था। ऐसे में मामला जादू टोने के साथ-साथ पुलिसकर्मी की हत्या का भी बनाया जा सकता है। घटना के ठीक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घटना में शामिल पांच आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों को शक था कि गांव में जो भी उन्नति कर रहा है, वह या तो पूरी तरह से बर्बाद हो जा रहे हैं या फिर उनकी मौत हो जा रही है। इसके पीछे जादू-टोने का शक ग्रामीणों ने जाहिर किया। इक्कलगुड़ा गांव में लगभग 25 परिवार निवासरत हैं। जिनमें से 20 परिवार में महिलाएं विधवा हैं। किसी न किसी कारणों से पुरुषों की मौत हो गई। इन्हीं सब को लेकर ग्रामीणों ने गांव के एक छोर पर बैठक की, जिसमें प्रधान आरक्षक के पिता मौसम बुच्चा पर जादू-टोने का शक जाहिर किया और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।

मृतकों के नाम ---
1. मौसम कन्ना
2. मौसम वीरी
3. करका लच्छी
4. मौसम अरजो
5. मौसम बुच्चा

 

#Chhattisgarh-Sukma#witchcraft suspicion#villagers meeting

Source : Agency

पाठको की राय