Tuesday, October 20th, 2026

आनलाइन बिजली बिल भुगतान पर आधा फीसद मिलेगी छूट

जबलपुर
अप्रैल से बढ़े हुए बिजली के दाम में आनलाइन बिजली के बिल जमा करने पर राहत मिली है। बिजली कंपनी अब आनलाइन बिल जमा करने पर 0.5 फीसद की छूट देगी। इस छूट में कोई सीमा तय नहीं की गई है। अभी तक अधिकतम 20 रुपये तक की छूट उपभोक्ताओं को आनलाइन बिल भुगतान में मिल रही थी।

ऐसे मिलनी थी 20 रुपये की छूट : मप्र विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के दाम तय किये। इसमें आनलाइन बिल भुगतान में बिल की राशि का आधा फीसद छूट देने का नियम बनाया। इसमें न्यूनतम छूट 5 रुपये और अधिकतम 20 रुपये था। अब यह छूट 0.5 फीसद हो गई है लेकिन इसकी सीमा तय नहीं है जितनी अधिक राशि आनलाइन के माध्यम से जमा होगी उसी के हिसाब से छूट भी मिलेगी।

बिलिंग साफ्टवेयर में होगा बदलाव : बिजली कंपनी छूट या नए रेट लागू होने पर बिलिंग साफ्टवेयर में बदलाव करती है। आनलाइन छूट का लाभ उपभोक्ता को देने के लिए कंपनी को साफ्टवेयर में यह जानकारी दर्ज करनी थी। जिसकी प्रक्रिया जल्द की जाएगी।

 

गर्मी में बिल ज्यादा इसलिए नहीं दी छूट : गर्मियों में बिल घरों में सामान्य दिनों से दो-तीन गुना अधिक पहुंचा। ऐसे में आनलाइन भुगतान में छूट की रकम भी अधिकतम 20 रुपये तक मिलनी थी। लेकिन कंपनी ने गर्मी के बिल में छूट का लाभ ही नहीं दिया।

 

#आनलाइन बिजली बिल

Source : Agency

पाठको की राय