Saturday, October 24th, 2026

हज यात्री तीसरी किश्त 15 मई तक जमा करे : मोहम्मद असलम

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी आॅफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 13 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2023 हेतु यात्रा की तीसरी किश्त का इम्बार्केशन पॉइंट वॉइज निर्धारण किया गया है। तीसरी किश्त 15 मई 2023 तक आॅनलाइन / एसबीआई / यूबीआई में पूर्व प्रक्रिया अनुसार ही जमा की जाएगी।

उन्होंने समस्त हज यात्रियों से अपील की है की, वे रकम जमा करने के पूर्व हज यात्रियों को देय राशि की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट अथवा कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 से प्राप्त करने उपरांत ही रकम जमा करे एवं जमा की गई रकम की पेस्लिप राज्य हज कमेटी कार्यालय में अनिवार्यत: जमा करावे।

 

Source : Agency

पाठको की राय