Sunday, October 25th, 2026

हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए जगदलपुर में हज यात्रियों का एक दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिला बस्तर एवं सुकमा के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई।

शिविर में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हाजी अबुल हाशिम खान, सदर अंजुमन इस्मालिया कमेटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, कार्यक्रम की विशेष अतिथि जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में मत्स्य पालन बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद ने की। अतिथियों ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया और यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ करने की अपील की।

शिविर में राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी अब्दुल रज्जाक खान, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राज्य हज कमेटी के सदस्य सर्वश्री शमीम अख्तर, इमरान खान, सदस्य उर्दू अकादमी श्री सत्तार अली, सदस्य मदरसा बोर्ड हाजी अनवर खान उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वश्री जीशन कुरैशी, जावेद खान, शेख अयाज, मुजीब खान, अकीब रजा, आसिफ रजा, इदृश रिजवी, इमरान खान, शेख साकिब, अब्दुल कादिर, शेख आवेश, आसिफ खान सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय