Sunday, October 25th, 2026

हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज

केशकाल

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए केशकाल में हज यात्रियों का 01 दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया जिसमे जिला कोंडागांव, धमतरी एवं कांकेर के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई।

इस शिविर में विशेष रूप से श्री संतराम नेताम , उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा, ने उपस्थित होकर हज यात्रियों को शुभकामना देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया, व यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। शिविर में हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर श्री शमीम अख्तर सदस्य, राज्य हज कमेटी,  श्री सगीर अहमद कुरैशी, सदस्य उर्दू अकादमी,  श्री रोशन जमीर खान, अध्यक्ष नगर पंचायत, श्री बिहारी लाल शोरी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय