Tuesday, October 20th, 2026

एक वॉश में बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद

बाल अगर चिड़िया के घोंसले की तरह हो गए हैं तो परेशान ना हों और ना ही इन्हें जबरदस्ती सुलझाने की कोशिश करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके बाल कमजोर होंगे, टूटेंगे। हो सकता है और अधिक उलझ जाएं। इसलिए बालों के साथ जबरदस्ती करके अपनी समस्या बढ़ाएं नहीं बल्कि हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए आसान घरेलू नुस्खों से अपने बालों को एक वॉश में स्मूद और सिल्की बना लें।
एक बार में सुलझ जाएंगे उलझे बाल

    अपने उलझे बालों को एक बार में सुलाझाने के लिए जावेद हबीब कहते हैं कि आप इन पर ग्लीसरीन लगाएं। जी हां, वही ग्लीसरीन जो आप मुंह के छाले (माउथ अल्सर) ठीक करने के लिए उपयोग करती हैं। इस ग्लीसरीन को ऐलोवेरा जेल के साथ मिलाकर आपको एक पर्फेक्ट मिक्स तैयार करना है। इसे हिना ब्रश की मदद से सिर्फ अपने बालों के निचले हिस्से पर लगाना है। यानी बालों की जड़ों पर नहीं लगाना।

इस तरह लगाएं बालों में ग्लिसरीन

    अपने बालों की लंबाई के अनुसार आप एक कटोरी में ऐलोवेरा जेल निकाल लें। जितना ऐलोवेरा जेल आपने लिया है, उसका एक भाग ग्लिसरीन इसमें मिलाएं। आमतौर पर 3 से 4 चम्मच ग्लिसरीन लंबे बालों के लिए काफी होती है। इन दोनों को बहुत अच्छी तरह मिक्स करें। विडियो में आप देख सकती हैं कि जावेद सही मिक्सिंग पर बहुत जोर देते हैं।
    जब यह मिक्स तैयार हो जाए तो ते आप अपने बालों को छोटे-छोटे भागों में बांटकर इन्हें कंघी की मदद से सुलझाते हुए, इन पर ग्लिसरीन का यह मिक्स लगाएं। और फिर अगले 20 से 30 मिनट के लिए सिर पर शॉवर कैप लगा लें। शॉवर कैप ना हो तो आप साफ पॉलिथिन भी बालों के ऊपर लगा सकती हैं।

जावेद हबीब कहते हैं कि बाजार में मिलने वाला ऐलोवेरा जेल लगाने की जगह यदि आप फ्रेश ऐलोवेरा जेल यानी कि ऐलोवेरा की पत्ती को छीलकर इससे ताजा जेल निकालकर फिर ग्लिसरीन के साथ मिक्स करके अपने बालों में लगाएंगी तो आपको और भी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

इस मिक्स को बालों पर लगाने से पहली ही बार में आपके बाल बहुत सिल्की और स्मूद बन जाएंगे। शॉवर कैप 30 मिनट लगाए रखने के बाद आप अपने बालों को नॉर्मल शैंपू से धो लें।

 

Source : Agency

पाठको की राय