बालो को स्मूथ और स्लीकय बनाने के लिए हेयर केयर टिप्स
बाल अगर रूखे और बेजान दिख रहे हैं या फिर लगातार पतले होते जा रहे हैं तो परेशान ना हों। यहां बताया जा रहा आयुर्वेदिक तरीका पहली ही बार में आपको सिल्की और स्मूद बाल देगा। आपके बाल कितने भी रूखे और कमजोर क्यों ना हों, आप शैंपू से 30 मिनट पहले यह काम कर लें।
अचूक आयुर्वेदिक उपाय
शहद आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने का एक अचूक आयुर्वेदिक उपाय है। यह पहली बार उपयोग करने पर ही अपना प्रभाव दिखाता है और नियमित यूज करने से तो बाल काली घनी घटाओं जैसे हो जाते हैं।
आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार एक कटोरी में शहद निकाल लें। लंबे बालों पर 2 से 3 चम्मच शहद पर्याप्त होगा। अब आप इसमें एक नींबू निचोड़ लें और दोनों को अच्छी तरह मिला लें। नींबू मिलाने से शहद की चिपचिपाहट एकदम गायब हो जाएगी और इसे बालों में लगाना आसान होगा।
नींबू निचोड़ने का तरीका
शहद में नींबू निचोड़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके रेशे और बीज शहद में मिक्स ना हों। नहीं तो रेशे बालों में उलझेंगे और इन्हें निकालने में परेशानी होगी। इस समस्या से बचने के लिए आप नींबू निचोड़ने वाले प्रेसर का उपयोग कर सकती हैं या फिर छलनी की मदद से रेशे अलग कर सकती हैं।
एक साथ पाएं फ्लैट टमी-घने बाल और ग्लोइंग स्किन, रुजुता दिवेकर ने दिए तीन आसान टिप्स
इस तरह करें बालों में उपयोग
नींबू और शहद का मिक्स तैयार करने के बाद इसे बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। इस मिक्स को 30 मिनट तक बालों में लगाएं रखें और फिर शैंपू कर लें। ध्यान रखें कि शैंपू हर्बल या माइल्ड होना चाहिए।
बहुत अधिक केमिकल युक्त शैंपू आपके बालों को खराब करते हैं। इस मिक्स को लगाकर शैंपू करने के बाद आप पहली ही बार में नोटिस करेंगी कि आपके बालों में एक अलग चमक और नमी है। बाल काफी सॉफ्ट और हेल्दी होंगे।
इतनी बार लगाना है काफी
आप अपने बालों पर सप्ताह में सिर्फ दो बार इस मिक्स का उपयोग करें। ऐसा करने से आपके बालों को कई लाभ होंगे। जैसे,
बालों का रूखापन दूर होगा
बाल स्वस्थ बनेंगे
बालों का झड़ना कम होगा
बाल दोमुहें नहीं होंगे
सिर में डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी

पाठको की राय