Tuesday, October 20th, 2026

Hair Care Home Remedies

बालों का झड़ना बंद करने से लेकर डैंड्रफ की छुट्टी करने तक। इन सभी हेयर प्रॉब्लम्स के सलूशन आपको अपनी रसोई में मिल जाएंगे। इनमें कच्चा दूध, पका हुए दूध, सेब का सिरका जैसी चीजें शामिल हैं। जिन्हें आप बालों की अलग समस्या को ठीक करने के लिए अलग विधि से उपयोग कर सकती हैं। जैसे, बालों को सिल्की बनाने के लिए पका हुआ दूध भी शानदार रिजल्ट देता है। लेकिन अगर आप अपने बालों को मोटा बनाना चाहती हैं तो कच्चा दूध अधिक अच्छा परिणाम देता है।

डैंड्रफ हटाने के लिए सेब का सिरका

    बालों में डैंड्रफ की समस्या फिर से परेशान करने वाली है। क्योंकि सर्दियां आ रही हैं। ऐसे में आप पहले से ही सेब के सिरके का उपयोग शुरू कर दें ताकि आपके सिर की त्वचा पर डैंड्रफ अपना असर दिखा ही ना पाए।
    शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करने के बाद आप एक कप में 2 चम्मच सेब का सिरका लेकर इसमें पानी भर लें। और सबसे आखिर में इस पानी से अपने बालों को धो लें। इसके बाद आपको अपने बालों पर पानी उपयोग करने की जरूरत नहीं है। बस बालों पर तौलिया लपेट लें। सेब का सिरका ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है और डैंड्रफ बालों में होने वाला फंगल इंफेक्शन ही है।

आंवला जूस से बाल बनाएं मोटे और घने

रसोई में रखे आंवला जूस को 4 से 5 चम्मच एक कटोरी में निकाल लें। अब इस जूस को रुई की मदद से अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद हथेली में जूस लेकर दोनों हाथों के बीच रगड़ें और इसे बालों की लंबाई में भी अच्छी तरह लगाएं। आंवला जूस इतनी मात्रा में अपने बालों पर उपयोग करें कि आपके बाल जड़ से लेकर ऐंड्स तक अच्छी तरह गीले हो जाएं।

अब बालों को क्लच कर लें और 20 से 25 मिनट बाद शैंपू कर लें। इस नुस्खे का अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप अपने साफ बालों में आंवला जूस लगाएं। यानी आज आपने शैंपू किया है तो कल नहाने से पहले इसे लगाएं और फिर सिर्फ सादे पानी से बाल धो लें। आपके बाल घने और मोटे बनेंगे।

सिल्की बालों के लिए लगाएं दूध

    बालों का रूखापन दूर करने और फ्रिजी बालों को सिल्की-सॉफ्ट बनाने के लिए आप अपने बालों में दूध लगा सकती हैं। दूध बालों पर बहुत जल्दी असर दिखाता है और पहली ही बार में रिजल्ट देता है। शैंपू करने के बाद आधा कप दूध को अपने बालों की जड़ों और लंबाई में अच्छी तरह लगा लें । इसे 2 से 3 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बाल धो लें।
    बालों को मोटा और घना करने के लिए आप कच्चा दूध रूई की मदद से बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं फिर बालों की लंबाई में लगाकर बालों को अच्छी तरह गीला कर लें। इसके 20 से 25 मिनट बाद शैंपू कर लें।

 

Source : Agency

पाठको की राय