Tuesday, October 20th, 2026

बुरी नियत रखता था: नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार, तीन महीने से कर रहा था परेशान

कोरबा.

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता अपनी नाबालिग सौतेली बेटी पर बुरी नियत रखता था। वह पिछले तीन महीने से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जानकारी के अनुसार नाबिलग बेटी ने पिता की काली करतूत अपनी बड़ी बहन और मां को बताई।

बात जब पिता तक पहुंची तो उसने बहन और मां को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। किसी तरह बड़ी बहन पीड़ित छोटी बहन को लेकर थाने पहुंची। थाने में आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ धारा 354 के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।

 

#obscene acts. daughter

Source : Agency

पाठको की राय