Tuesday, October 20th, 2026

कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ाया आदतन अपराधी

सतना

सभापुर थाना पुलिस ने कट्टा-कारतूस के साथ आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। लोडेड कट्टा लेकर वह राहगीरों को उड़ाने की धमकी दे रहा था।

नयागांव निवासी राजेंद्र उर्फ गोलू सिंह 21 वर्ष पिता राजा आदतन अपराधी है। सोमवार शाम जैतवारा-नयागांव मार्ग पर लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक कट्टा और तीन कारतूस मिले। आर्म्स एक्ट और एडी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। उस पर पहले से चार केस दर्ज हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय