Saturday, October 24th, 2026

ग्रीन सिग्नल मिलते ही अगले माह होगा हबीबगंज स्टेशन का उद्घाटन

भोपाल
हबीबगंज स्टेशन के इनोगरेशन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। अब पीएमओ के ग्रीन सिग्नल का इंतजार किया जा रहा है।  डेट फाइनल होते ही इसका लोकार्पण वर्चुअल तरीक से किया जा सकेगा। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इसके लिए रेलवे बोर्ड ने पीएमओ को वर्किंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट भेज दिया है। साथ ही इनोगरेशन की रूपरेखा के लिए मार्गदर्शन मांगा है। संभावना है कि इसकी आधिकारिक घोषणा सितंबर के दूसरे वीक में हो सकती है। इसका लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाना है।

वहीं, इसके नामकरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गर्इं हैं क्योंकि इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने को लेकर कई नेताओं द्वारा रेलवे बोर्ड को पत्राचार भी किया जा चुका है,लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में एक बार फिर लेटर वार शुरू हो सकता है।

यात्रियों को टेÑनों के आगमन और प्रस्थान के रियल टाइम की जानकारी मिल सके। इसके लिए भोपाल व हबीबगंज स्टेशन पर लगे मास्टर क्लॉक डिस्पले को रेल प्रशासन ने जीपीएस क्लॉक डिस्पले में अपगे्रड कर दिया है। इनकी विशेषता यह है कि ये सैटेलाइट के जरिए सेकंड के नौंवे आॅटोमेटिक अपडेट होती है। आपको बता दें कि अभी तक स्टेशनों में जो मास्टर क्लॉक डिस्पले लगे थे उनमें यह तकनीक नहीं थी। जिससे उन्हें मानवीय संसाधनों के द्वारा आॅपरेट किया जाता था। रेलवे के अफ सरों के मुताबिक अब इंडियन इंटैंडर्ड टाइम के मुताबिक रियल टाइम डिस्पले हो सकेगा।

 

#Habibganj

Source : Agency

पाठको की राय