Sunday, October 25th, 2026

Gym Trainer ने विवाहिता से पार की शर्म की सारी हदें, तस्वीरें WhatsApp पर की शेयर

डेराबस्सी
 विवाहित महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने जिम ट्रेनर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर रहे ए. एस. आई. केवल कुमार ने बताया कि एक शादीशुदा महिला ने शिकायत दी थी कि वह जिम जाती थी। इसी बीच जिम ट्रेनर अमित चौधरी निवासी गुरु नानक एन्क्लेव मुबारिकपुर रोड ढकोली से दोस्ती हो गई। वह विवाहिता को फोन कर शादी के लिए कहने लगा। मना करने पर परिवार को मारने की धमकी देना शुरू कर दी।

10 जून की सुबह जिम गई तो वह बगल वाले कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच जिम ट्रेनर ने फोन से तस्वीरें और डेटा व्हाट्सएप के जरिए ट्रांसफर कर लिया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। ये सब बात परिवार को बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी ए. एस. आई. केवल कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

 

#Gym Trainer

Source : Agency

पाठको की राय