Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर व पुलिस कप्तान की पहल पर जवानों के लिए आईटीबीपी कैम्प में जिम शुरू

नारायणपुर

45वीं बटालियन आईटीबीपी और 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय नारायणपुर के जेलबाड़ी में कामर्शियल लेवल के बड़े जिम का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। इससे 45वीं बटालियन और 53वीं बटालियन आईटीबीपी के लगभग 300 से अधिक जवान लाभान्वित होंगे। इस जिम में एक समय में लगभग 30 जवान एक साथ व्यायाम कर सकेंगे। पुलिस-प्रशासन द्वारा जवानों के लिए जिम खोलने पर आईटीबीपी जवानों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी का आभार प्रकट किया।

जिम शुभारंभ के दौरान कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अमित भाटी (सेनानी, 53वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), जिला पंचायत सीईओ देवेश ध्रुव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल आॅप्स पुष्कर शर्मा, रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान, 45वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), मार्कण्डेय टाक (उप सेनानी, 45वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), आनंद सिंह रावत (उप सेनानी, 53वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), डॉ. दीपक मैत्रेय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, 45वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), आरआई दीपक साव, आरआई सोनू वर्मा, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग (थाना प्रभारी, कोतवाली-नारायणपुर) और 45वीं बटालियन व 53वीं बटालियन आईटीबीपी के सैंकड़ों जवान मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय