Tuesday, October 20th, 2026

Gwalior Rape Case: फेसबुक फ्रेंड ने 19 साल की लड़की का किया रेप

ग्वालियर
ग्वालियर में Facebook फ्रेंड ने 19 साल की छात्रा के साथ रेप किया. छात्रा की शिवपुरी निवासी युवक से सालभर पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. आरोपी 2 दिन पहले ग्वालियर आया और दोस्त के घर छात्रा को मिलने बुलाया. छात्रा पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया. छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद छात्रा ने कंपू थाना पहुंचकर रेप का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी FB फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

छात्रा ने कंपू थाना पुलिस को बताया कि वो थाटीपुर इलाके की रहने वाली है. करीब सालभर पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती दीपक नाम के युवक से हुई. दीपक रजक शिवपुरी जिले के बैराड़ का रहने वाला है. FB पर दोस्ती के बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही. मोबाइल की दोस्ती के बाद दीपक ने छात्रा के प्यार का इजहार किया. तीन दिन पहले दीपक शिवपुरी से ग्वालियर आया, यहां उसने छात्रा को फोन लगाकर कंपू के शिवाजी नगर में अपने एक दोस्त के घर बुलाया. लड़की ने बताया कि वो शिवाजी नगर पहुंची तो दीपक ने अपने दोस्त के घर में उसके साथ रेप किया. घटना के दौरान छात्रा ने विरोध किया तो लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी. रेप के बाद आरोपी छात्रा को छोड़कर चला गया.

अपने साथ रेप की घटना के बाद छात्रा शिवाजी नगर से सीधे कंपू थाने पहुंची. छात्रा ने कंपू थाने में खुद के साथ हुई घटना की शिकायत की. CSP नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि फेसबुक पर छात्रा से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवक ने बातचीत कर युवती को जाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया था. आरोपी ने ग्वालियर में छात्रा को दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके साथ ही घेराबंदी कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है.

 

#Gwalior Rape Case

Source : Agency

पाठको की राय