Tuesday, October 20th, 2026

ग्वालियर पुलिस ने 20 लाख की स्मैक के साथ, तीन तस्कर किये गिरफ्तार

 ग्वालियर
 मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अलग अलग क्षेत्रों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 205 ग्राम स्मैक बरामद की है बरामद की गई स्मैक (Smack) की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) ने पत्रकारों को जानकारी बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्मैक के साथ शहर में मौजूद हैं और सौदा करने के इन्तजार में हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर के बताये स्थान विरासत पंजाब ढाबा नैनागिर रोड पर पहुंची। पुलिस को यहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल पर दिखाई दिया। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने की कोशिश की लेकिन बाइक सहित गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया।  पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उसकी जेब से 105 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर बरेठा पुल के पास एक हौंडा अमेज कार को रोका।  उसमें बैठे दो व्यक्तियों से जब पूछताछ की और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक मिली।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  एसपी अमित सांघी ने बताया कि  बरामद की गई स्मैक की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये है।  तस्करों के कनेक्शन पता किये जा रहे हैं, इन्हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ  की जाएगी।

 


 

 

#20 लाख की स्मैक

Source : Agency

पाठको की राय