Friday, October 23rd, 2026

गुरुचरण होरा ने दिया इस्तीफा

रायपुर
पिछले दिनों कथित आडियो जारी होने के बाद खबरों में बने रहे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पहले भी कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि उन्होने इस्तीफा दे दिया है,लेकिन आज उन्होने इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के संबंध में उन्होने कुछ बातें कही थी, हालांकि होरा ने इसका खंडन करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है।

 

#resigns

Source : Agency

पाठको की राय