Wednesday, October 21st, 2026

गुना जिले के प्रभारी मंत्री तोमर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुना जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल का औचक निरीक्षण कर दिनचर्या के अनुसार बच्चों को मिलने वाले पोषण, कॉपी-किताबे, शिक्षण सुविधाएँ, आवासीय परिसर की स्वच्छता, बिजली-पानी, खेलकूद, स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री तोमर ने आवश्यक सुधार के लिये मौके पर उपस्थित जिला प्रशासनिक एवं आवासीय स्कूल के सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाएँ गुणवत्तापूर्ण हो। अगर कोई भी लाहपरवाही होगी, तो बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

 

#एकलव्य आदर्श

Source : Agency

पाठको की राय