Friday, October 23rd, 2026

गुलाब साईं दरबार का 13वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह आज से

रायपुर
संत गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का तेरहवां वार्षिक उत्सव 3 एवं 4 अक्टूबर को मनाया जायेगा। संत गुलाब बाबा देश के प्रसिद्ध संतों में जाने जाते हैं। बाबाजी के भक्तों ने सन 2008 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी तब से हर वर्ष स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाता है जिसमे पूरे देश से सैंकड़ों भक्तगण शामिल होते हैं।

श्री गुलाब साईं दरबार में कार्यक्रम की शुरूवात कल रविवार शाम 07 बजे भजन संध्या से होगी तथा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा 7 सोमवार प्रात: 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रात: 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली जाएगी तथा दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है दोप.01 बजे से मध्यरात्रि तक भजन एवं रात्रि 08 बजे भण्डारे का कार्यक्रम होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय