Monday, October 19th, 2026

मासूमों के चेहरों पर लगाया खुशी का गुलाल

इंदौर
 होली के त्योहार को लेकर  इस बार अनूभूति विज़न सेवा संस्थान के बच्चों ने अंगारा रेस्टोरेंट पर लज़ीज़ पकवान का लुत्फ उठाकर फाग उत्सव मनाया। इस दौरान आश्रम के मासूम गरीब बच्चों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे के गालों पर खुशी का गुलाल लगाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका सीए जीना अग्रवाल ने बच्चों के बीच फाग उत्सव मनाया। संस्था सेकेट्री चंचल सलारिया, रश्मि राजपूत,रेखा सलवागिया ने बच्चों  के गाल पर गुलाल लगाया। होटल अंगारा में होली खेलने के दौरान अनुभूति सेवा संस्थान के बच्चों के चेहरों पर खुशी देखती ही बन रही थी। इस दौरान सभी को होली के बाद पहनने के लिए नए कपड़े और होली खेलने के लिए रंग-गुलाल के साथ खाने-पीने के वस्तुएं भी दी गई। इसके बाद  अतिथियों व संस्था सदस्यों  ने सभी बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

 

 

#गुलाल

Source : Agency

पाठको की राय