प्लेआफ की दौड़ से बाहर गुजरात, केकेआर से मैच बारिश में धुला
अहमदाबाद
गुजरात टाइटंस की इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर सोमवार को पानी फिर गया जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसका ‘करो या मरो’ का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।
केकेआर के अब 13 मैचों में 19 अंक हैं और उसका शीर्ष दो में रहना तय है। वहीं गुजरात 13 मैचों में 11 अंक लेकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर है। लगातार बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस सात बजे नहीं हो सका।धीरे धीरे बारिश तेज होती चली गई।
प्रति टीम पांच ओवर का मैच कराने के लिये कटआफ समय 10 बजकर 56 मिनट था लेकिन अधिकारियों ने लगातार हो रही तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया जो आईपीएल के इस सत्र में पहली बार हुआ है।
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद केकेआर प्लेआफ में जगह बना चुका है। राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 16 अंक लेकर दूसरे और गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 13 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स तकनीक तौर पर अभी प्लेआफ की दौड़ में बना हुआ है जिसके 12 मैचों में 12 अंक है। दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 12 अंक के साथ दौड़ से बाहर है।
आईपीएल का 63वां मैच रद्द होने के बाद की अंक तालिका
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार को 63 वां मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद टीमों की अंक तालिका इस प्रकार है:-
टीम............................................मैच...जीत...हार...टाई...अंक...नेट रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स...................13.....9.......3.....0.....19.......1.428
राजस्थान रॉयल्स............................12.....8.......4.....0.....16.......0.349
चेन्नई सुपर किंग्स...........................13.....7.......6.....0......14.......0.528
सनराइजर्स हैदराबाद........................12.....7.......5......0.....14......0.406
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.....................13.....6.......7......0......12.......0.387
दिल्ली कैपिटल्स.............................13.....6.......7.....0......12......-0.482
लखनऊ सुपर जायंट्स.....................12.....6.......6.....0.....12.......-0.371
गुजरात टाइटंस...............................13......5.......7.....0....11.......-1.063
मुंबई इंडियंस.................................13......4.......9......0......8........-0.271
पंजाब किंग्स..................................12......4.......8......0......8.......-0.423

पाठको की राय