Friday, October 23rd, 2026

गुजरात: 89 साल का पति बार-बार बनाना चाहता है संबंध, तंग आकर महिला ने बुला ली पुलिस

गुजरात
गुजरात के वडोदरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 87 साल की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से पति की शिकायत की है। बुजुर्ग का कहना है कि वह पति की सेक्स डिमांड से परेशान हो चुकी है। महिलाओं की सहायता के लिए गठित हेल्पलाइन 181 अभ्यम को कॉल करके बुजुर्ग ने सहायता की मांग की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभ्यम अधिकारी ने बताया, ''89 वर्षीय पति बार-बार सेक्स की डिमांड करता है, जो बीमार रहती है और उसकी डिमांड पूरी नहीं कर सकती है। लेकिन वह इसके लिए दबाव डालता रहता है।'' अधिकारी ने यह भी बताया कि दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था, लेकिन बीमार पड़ने के बाद वह बिस्तर पर ही रहती हैं। बुजुर्ग महिला अब बहू और बेटे की मदद के बिना चल भी नहीं सकती है। अभ्यम अधिकारी ने कहा कि पति पत्नी की स्थिति से परिचित था, लेकिन फिर भी सेक्स की डिमांड करता था। मना करने पर वह चीखता था और झगड़ा करता था। बुजुर्ग इतनी जोर से चीखता था कि पड़ोसियों को भी पता चल जाता था।

परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी आपबीती बताई। अभ्यम की एक टीम उनके घर पहुंचे और बुजुर्ग को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बुजुर्ग शख्स को योगा करने की सलाह दी और वरिष्ठ नागरिकों के क्लब को जॉइन करने को भी कहा ताकि वह सेक्स से अपना ध्यान हटा सकें। परिवार के लोगों से कहा कि बुजुर्ग को डॉक्टर के पास भी ले जाया जाए। 

 

#Gujarat

Source : Agency

पाठको की राय