Monday, October 19th, 2026

गुजरात : सूरत में दो बसों की टक्कर में चार दो पहिया वाहन कुचला; दो की मौत, छह घायल

सूरत.

गुजरात के सूरत में शनिवार को दो रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) बसों के बीच चार दो पहिया वाहनों के फंसने से दो की मौत हो गई। वहीं इस घटना में अन्य छह घायल भी हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां यह दुर्घटना हुई, वहां भारी यातायात देखी गई। सड़क पर दो बीआरटीएस की बसें चल रही थी, जिसके बीच चार दो पहिया वाहन थे।

इस घटना पर पुलिस के डिप्टी कमीश्नर पिनाकिन परमार ने कहा, पहली बस ने ब्रेक लगाया, तो दूसरी बस उससे टकरा गई। इसमें दो पहिया वाहन और उसमें सवार आठ लोग कुचल गए। दूसरी बस को पीछे से एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी। हालांकि, दूसरे बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद सड़क से बसों को हटाया गया, जिसके बाद परिवहन सामान्य हो गया।

 

#Two killed#two-wheelers crushed#collision two buses

Source : Agency

पाठको की राय