Wednesday, October 21st, 2026

गुजरात कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

पाटन
गुजरात कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रदेश अध्य़क्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर है, आगामी चुनाव में बीजेपी जीत का परचम हर कीमत पर लहराएगी।

उन्होंने निर्णायक जीत के लिए पार्टी की रणनीति पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जमीनी स्तर पर लामबंदी को रेखांकित किया। बीजेपी प्रत्याशी भरतसिंह डाभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने किए गए वादों को पूरा किए जाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय परिदृश्य में डाले गए प्रभाव का भी उल्लेख किया।

 

#bjp

Source : Agency

पाठको की राय