Monday, October 26th, 2026

प्रदेश में अतिथि शिक्षक- eKYC और रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई

भोपाल
 लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा अतिथि शिक्षक प्रबंधन पोर्टल में नवीन पंजीयन, eKYC, पूर्व से पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन की कार्यवाही के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।

पहले यह तारीख 11 जून घोषित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 15 जून 2022 कर दिया गया है। यह जानकारी अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के हस्ताक्षर से पत्र क्रमांक 304 द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित की गई है। उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि जानकारी को अपडेट करने में काफी समय लग रहा है और कई बार वेबसाइट क्रैश हो जाती है।

अतिथि शिक्षकों की शिकायत है कि ओटीपी आने में बहुत समय लग रहा है। जानकारी पूरी भरने के बाद सबमिट करने पर अचानक डाटा बदल जाता है। यदि कोई दोबारा अपडेट करना चाहे तो नहीं हो पा रहा है। डीपीआई की तरफ से बताया गया कि वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी परेशानी आ रही है परंतु ट्रैफिक कम होने पर सब ठीक हो जाता है।

 

 

#eKYC and registration

Source : Agency

पाठको की राय