Tuesday, October 20th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्रवाही

मुरैना
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के सहयोग, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन के मार्गदर्शन में रविवार को सुभाष नगर में सूचक की निशानदेही पर दबिश देकर राहुल चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान के रिहायशी मकान से उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान की मदिरा बरामद की।

जिसमें मैकडॉवल 11, बोतल 91, अद्धी 78, पाव रायल स्टेग 06 पाव, बीटी विहस्की 02, कुल 60.95 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। जिसमें आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

#Department

Source : Agency

पाठको की राय