Friday, October 23rd, 2026

GT vs SRH: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

नई दिल्ली

गुजरात टाइटंस सोमवार, 14 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि लीग में बने रहने के लिए यहां से एसआरएच को अपने सभी शेष मैच जीतने होंगे। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में सिर्फ दो बार एक-दूसरे का सामना किया है, जहां दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। आइए जानते हैं पिच और वेदर रिपोर्ट।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां की लाल और काली मिट्टी से मिलकर बनी पिच पर स्पिन गेंदबाजी को भरपूर मदद मिलती है। ऐसे में यहां बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों से विकेट बचाकर रखना होगा। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अहमदाबाद में 15 मई को दिन साफ रहने की उम्मीद है। यहां मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के समय हवा 18 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। आज शहर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियम रहने की उम्मीद है। वहीं रात तक ये घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका (रिप्लेसमेंट), ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, ग्लेन फिलिप्स, विवरांत शर्मा, नितीश रेड्डी , संवीर सिंह, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, आदिल राशिद, अकील होसीन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक डागर, उपेंद्र यादव

 

#GT vs SRH: अहमदाबाद में बल्लेबाज

Source : Agency

पाठको की राय