Wednesday, October 21st, 2026

GST Council की 50वीं बैठक आज, जानिए क्या हो सकता है महंगा और क्या सस्ता

नई दिल्ली
जीएसटी की काउंसिल की आज 50वीं बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसमे सबसे बड़ा मुद्दा ऑनलाइन गेमिंग और जीएसटी अपालेट ट्रिब्यूनल हो सकते हैं। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कई राज्यों के वित्त मंत्री और सीबीआईसी के अधिकारी हिस्सा लेंगे। जीएसटी काउंसिल जीएसटी से जुड़े अहम मुद्दों को तय करने का काम करती है, जैसे कितना टैक्स होना चाहिए, किसपर छूट होनी चाहिए, प्रशासनिक प्रक्रिया क्या होनी चाहिए, इन तमाम चीजों को जीएसटी काउंसिल ही तय करती है।

 माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक के बाद सिनेमा हॉल के भीतर बिकने वाली खाद्य सामग्री सस्ती हो सकती है। मल्टिप्लेक्स असोसिएश ऑफ इंडिया ने मांग की है कि कुछ श्रेणी के उत्पादों पर टैक्स कम होना चाहिए। सिनेमा हॉल के भीतर बिकने वाली खाद्य सामग्री पर 18 फीसदी का टैक्स लगता है, जबकि मल्टिप्लेक्स के मालिक इसे घटाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। मल्टिप्लेक्स के भीतर पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाद्य सामग्री काफी महंगी होती हैं और सिनेमा हॉल के मालिकों की कमाई का ब़ा जरिया होती हैं। इन चीजों से सालाना 30-40 फीसदी कमाई मल्टिप्लेक्स मालिकों को होती है। इस कमाई को मालिकों को फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ साझा नहीं करना होता है।

बता दें कि टिकट पर होने वाली कमाई को सिनेमा हॉल के मालिकों को फिल्म निर्माताओं के साथ साझा करना होता है। फिलहाल 100 रुपए से कम के फिल्म टिकट पर 12 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि 100 रुपए से अधिक के टिकट पर 18 फीसदी जीएसटी लगती है। इसके अलावा माना जा रहा है कि दवाओं के दाम में भी कमी आ सकती है। कैंसर की दवाओं को सस्ता करने को लेकर ऐलान हो सकता है। वहीं एसयूवी गाड़ियों पर 22 फीसदी सेस को लेकर बयान सामने आ सकता है जिसके चलते ये गाड़ियां महंगी हो सकती हैं।
 

 

#GST Council

Source : Agency

पाठको की राय